Jharkhand : चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का असर, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘जवाद’ आ गया है। इसके 4 दिसंबर को आध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर टकराने की संभावना है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न इलाकों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री से‍ल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 4 और 5 दिसंबर को दक्षिण, उत्तर पूर्वी और इसके पास वाले मध्‍य भागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्‍मीद है। इस असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 6 और 7 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। धीरे-धीरे यह भी साफ हो जाएगा।