जमशेदपुर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, जेल

अपराध झारखंड देश
Spread the love

जमशेदपुर। शर्मनाक खबर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह से आयी है। यहां एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। मामले में गोलमुरी के बजरंगनगर के रहने वाले विशाल कुमार साव के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 20 अगस्त को आरोपी नाबालिग के संपर्क में आया था। उसके बाद दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। उसी बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया और उसके साथ यौन शोषण किया। यह सिलसिला 6 दिसंबर तक चला। इस बीच मामला नाबालिग के परिजनों तक भी जा पहुंचा।

उसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।