भीषण हादसा: मध्यप्रदेश पुलिस के 4 सिपाहियों सहित 5 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। शुक्रवार को मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसे के बाद लग गई वाहनों की कतार शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई।