#Cyclone Jawad दोपहर तक पहुंचेगा पुरी, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

  • चक्रवात उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़कर पश्चिम बंगाल का रूख करेगा

नई दिल्‍ली। चक्रवात ‘जवाद’ का असर दिखने लगा है। इसकी वजह से ओडिशा के पुरी के तटीय क्षेत्र में तेज हवा चल रही है। समुंद्र में ऊंची लहरें उठ रही है। दीघा के तटीय इलाकों में भी यही स्थिति है। अगले तीन घंटों में ओडिशा में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण ओडिशा के पुरी के तटीय क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवात आज दोपहर पुरी के पास पहुंचेगा। तब डीप डिप्रेशन होनी की संभावना है। उसके बाद और कमजोर होकर चक्रवात उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़कर पश्चिम बंगाल का रूख करेगा।

ओडिशा के भुवनेश्‍वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन घंटों में गंजम, पुरी, खोरदा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक जि‍लों के कुछ हिस्सों में हल्की या भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल की तरफ चक्रवात का रूख होने यहां के भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में दीघा के तटीय क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।