कमजोर पड़ने वाला है चक्रवात ‘जवाद’, अब झारखंड में ये होगा असर

झारखंड नई दिल्ली
Spread the love

रांची। चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर राहत की खबर सामने आ रही है। यह कमजोर पड़ने वाला है। रविवार दोपहर के आसपास यह पूरी के तट के पास रहेगा। वहां से उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा में होते हुए कमजोर होता हुआ पश्चिम बंगाल की तरु बढ़ जाएगा।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इसके कारण झारखंड के दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शनिवार की रात में भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

रविवार यानी 5 दिसंबर को कमजोर होने के बाद भी सिस्‍टम झारखंड के काफी करीब होगा। इसके कारण दक्षिण और उत्तर-पूर्वी एवं इससे सटे हुए इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

आनंद के मुताबिक 6 दिसंबर को दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में एक-दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के मुताबि‍क 7 दिसंबर से सिस्टम का प्रभाव पूरी तरह कम हो जाएगा। आकाश साफ हो जाएगा। उत्तरी दिशा से हवा झारखंड की ओर आएगी। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।