train

चक्रवाती तूफान को लेकर रद्द रहेगी बेंगलुरु कैंट-हटिया एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दे। संभावित चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर बेंगलुरु कैंट-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दी है।

मंडल के अनुसार संभावित चक्रवाती तूफान जवाद की आशंका एवं लिंक रेक की अनुपलब्धता के कारण ट्रेन (संख्या 18638) बेंगलुरु कैंट-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 07 दिसंबर, को बेंगलुरु कैंट से रद्द रहेगी।