- छोटे-बड़े वाहनों के कागजातों की हुई जांच
रांची। सड़क सुरक्षा माह पर विशेष जांच अभियान चला। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में 19 जनवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग एरिया में जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान 188 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई। सभी वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात एवं उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के बाद 25 वाहनों से 2 लाख 19 हजार 900 रुपया दंड वसूला गया। 17 वाहनों को सीज किया गया।
सभी वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने के समय अपनी गाड़ी के जरूरी कागजात साथ में रखने के बारे में भी बताया गया। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं उनके पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट की अनिवार्यता बताई गई। सभी को सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए गए।