coal_india

झारखंड के डॉ अरुण सहित छह बनें कोल इंडिया के पार्ट टाइम डायरेक्‍टर

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। झारखंड के डॉ अरुण उरांव सहित छह लोगों को कोल इंडिया का पार्ट टाइम डायरेक्‍टर बनाया गया है। राष्‍ट्रपति ने इनके नामों की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कोयला मंत्रालय के अवर सचिव संजीब भट्टाचार्य ने कोल इंडिया के चेयरमैन को 01 नवंबर को इसकी जानकारी दी।

बतातें चलें कि डॉ उरांव पंजाब कैडर के आईपीएस थे। उन्‍होंने कुछ दिनों पहले ही वीआरएस लिया था। उन्‍होंने  रांची के रिम्‍स से एमबीबीएस की डिग्री ली है। इसके बाद प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गये थे।

अवर सचिव की ओर से चेयरमैन को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राष्‍ट्रपति ने छह लोगों को कोल इंडिया का नन ऑफिसियल पार्ट टाइम डायरेक्‍टर की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद से इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

इन्‍हें बनाया गया है डायरेक्‍टर

दिनेश सिंह

जी नागेश्‍वर राव

कमलेश कांत आचार्य

बी राजेशचंदर

एमपी कलाबाई

डॉ अरुण उरांव