पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे झारखंड के ये 30 स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेलकूद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य क्षेत्र का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2021 का आयोजन पटना स्थित बीआईटी में कर रहा है। यह 15 से 24 नवंबर, 2021 तक होगा। इस शिविर में 6 राज्यों से 200 एनएसएस के स्वयंसेवक (100 पुरुष एवं 100 महिला) शामिल होंगे। इन राज्‍यों में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना के झारखंड एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि पूरे देश में प्रत्येक वर्ष 05 स्थानों पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर होता है। इसमें एनएसएस के 1000 स्वयंसेवक (500 पुरुष एवं 500 महिला) शामिल होते हैं। इन शिविरों के माध्यम से 200 स्वयंसेवकों (100 पुरुष एवं 100 महिला) का चयन नई दिल्‍ली के ‘गणतंत्र दिवस परेड शिविर’ के लिए किया जाता है।

डॉ कुमार ने बताया कि झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित एनएसएस के स्वयंसेवकों के लिए राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन पटना में 26 अक्टूबर 2021 में आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड के 30 स्वयंसेवकों (15 पुरुष एवं 15 महिला) का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र), पटना के लिए किया गया।

झारखंड से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित 30 स्वयंसेवकों में से 06 स्वयंसेवकों (03 पुरुष एवं 03 महिला) का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022, नई दिल्ली के लिए चयन किया जाएगा।

झारखंड से चयनित स्वयंसेवक

रांची विश्वविद्यालय, रांची

1. ओम कुमार, जेएन कॉलेज, धुर्वा, रांची।

2.  गिरिधर महतो, पीपीके कॉलेज, बुंडू।

3. अंकित कुमार, गोस्सनर कॉलेज, रांची।

4. दीपा कुमारी, निर्मला कॉलेज, रांची।

5. श्रुति कुमारी, विश्वविद्यालय एमसीए विभाग, आर यू।

6. सुषमा खलखो, मांडर कॉलेज, मांडर।

7. अंजली सिंह, संत जेवियर कॉलेज, रांची।

बीबीएमके विश्वविद्यालय, धनबाद

1. मुन्ना कुमार महतो, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, बोकारो।

2. लोकेश कुमार पांडेय, आरपीएस डिग्री कॉलेज, चंद्रपुरा।

3. लक्ष्मी शुक्ला

एसकेएम विश्वविद्यालय, दुमका

1. आस्था वत्स, गोड्डा महिला कॉलेज, गोड्डा।

एनपी विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू

1. शक्तिनाथ ठाकुर, एकेएस कॉलेज, जपला।

2. विक्रांत कुमार, एमके कॉलेज, पांकी।

3. अंकित पॉल कुशमा, संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़।

4. अर्चना कुमारी, वाईएसएनएम कॉलेज, मेदिनीनगर।

5. छाया कुमारी, वाईएसएनएम कॉलेज, मेदिनीनगर।

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा

1. विजय उरांव, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर।

2. कृष्णा साहू, जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, चाईबासा।

3. सलोनी सिंह, केसी कॉलेज, जमशेदपुर।

4. शोभा रानी सोरेन, जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, सलबोनि।

विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग

1. सुजीत कुमार हाजरा, संत कोलम्बस कॉलेज, हजारीबाग।

2. राहुल कुमार राणा, आनंदा कॉलेज, हजारीबाग।

3. अंकित कुमार अग्रवाल, रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़।

4. ज्योति जारिका, यूसेट, हजारीबाग।

5. बिसालाक्षी, केबी वीमेन कॉलेज, हजारीबाग।

6. प्रीति कुमारी, मारखम कॉलेज, हजारीबाग।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची

1. राहुल कुमार, पीजेएम कॉलेज ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी, दुमका।

2. खुशबू कुमारी, रांची एग्रीकल्चर कॉलेज, रांची।

अर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर

1. सुब्रता दास, अर्का जैन विश्वविद्यालय।

2. अंजली कुमारी, अर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर।