HBD: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का के बीच इस वजह से आई ब्रेकअप की नौबत

मुंबई
Spread the love

मुंबई। भारतीय क्रिकेट के लिए 5 नवंबर का दिन बेहद खास है। पिछले एक दशक से करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कन बन चुके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है।

5 नवंबर 1988 को जन्मे दिल्ली की गलियों से निकले विराट कोहली ने पिछले एक दशक में क्रिकेट जगत पर अपनी बल्लेबाजी की धाक जमाई है और कई रिकॉर्डों को ध्वस्त करते हुए बादशाहत कायम की है। 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट से डेब्यू करने वाले विराट कोहली के नाम इस फॉर्मेट में सबसे तेजी से 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने सिर्फ 175 पारियों में 8000 रन पूरे किए, जबकि सिर्फ 242 पारियों में (सचिन ने 3000 पारियों में) 12000 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 70 शतक जमाए हैं, जिसमें 41 शतक बतौर कप्तान उन्होंने लगाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

अगस्त 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई थी। इसके बाद वो अच्छे दोस्त बन गए। दोनों अक्सर साथ-साथ देखे जाने लगे। मुलाकातें बढ़ गईं। यहां से शुरु हुई इनकी लव स्टोरी। विराट ने अनुष्का की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काफी पैसा लगाया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। जब विराट ने अपने नुकसान के बारे में अनुष्का से कहा तो वह अपसेट हो गईं। उन्हें ये बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी। यही से ब्रेकअप की कबर आने लगी।

कहा जाता है कि इसी दौरान विराट को समझ में आया कि अनुष्का ही उनका सच्चा प्यार है और इसके बाद उन्होंने अनुष्का को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट अपनी नुष्की को मनाने में कामयाब हो गए। युवराज सिंह और हेजल की शादी की पार्टी में दोनों साथ आए। दोनों ने जमकर डांस किया। 

साल 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। फिर 11 दिसंबर, 2017 ने फाइनली शादी कर ली। उन्होंने ये शादी गुपचुप तरीके से इटली के लेक कोमो में की थी। इस शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।