ऑटो से काम करने जा रहे थे मजदूर, ट्रक ने कुचला, छह की मौत

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

हैदराबाद। ऑटो में सवार होकर मजदूर काम करने जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले ही एक ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गये। हादसा 05 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पामिडी मंडल में ट्रक ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी खेतीहर मजदूर थे। सभी मजदूर खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी।

इस घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना के बाद ट्रक डाइवर और खलासी मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।