धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार करें बाजार से खरीदारी

Uncategorized
Spread the love

रांची। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है और नयी चीजों की खरीदारी करके घर लाया जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से अलग-अलग सामानों की खरीदारी करते हैं। वर्ष 2021 धनतेरस पर आपके लिए किस चीज की खरीदारी ज्यादा लाभकारी रहेगी, हम आपको यहां बता रहे हैं।

मेष: धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ: चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन शुभ रहेगा।

मिथुन: सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें। कर्क: चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह: सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है। कन्या: आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी फायदा होगा।

तुला: चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक: प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी लाभदायी रह सकती है।

धनु: सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर: चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आज के दिन खरीदना चाहिए।

कुंभ: आज चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी लाभ कमा सकते हैं।

मीन: सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।