पलामू से पूर्व संध्या व दीपावली के दिन की गई कार्रवाई में 26 जुआरी गिरफ्तार, छह लाख से अधिक राशि जब्त

Uncategorized
Spread the love

पलामू। बड़ी खबर यह है कि पूर्व संध्या और दीपावली के दिन की गई कार्रवाई में 26 जुआरियों को पलामू से गिरफ्तार किया गया है। इन जुआरियों के पास से 6,00000 से अधिक राशि और ताश की गड्डी बरामद की गई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से 12 जुआरियों को पकड़ा गया, वही रेहला थाना क्षेत्र से 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने रेहला थाना के जय भवानी विवाह भवन में छापेमारी की। जहां से छुपकर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पकड़े गये लोगों मे राजू कुमार मेहता (25), गोदरमा कला, परमेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह (40), रेहला, संतोष कुमार (40), गोदरमा (बी0. मोड़), राम लाल साव (42), रेहला, नरेन्द्र राम (उम्र 35), रेहला, बेलाल खान (40), मेदिनीनगर सदीक चौक, ललित कुमार सिंह (46), मेदिनीनगर अबादगंज, मो. जाहिद कुरैशी (30), मेदिनीनगर मुस्लिम नगर, तीनों थाना शहर, रितेश पाण्डेय (26), बांसडीह, चन्दन कुमार गुप्ता (28 वर्ष), बन्दुआ, दोनों थाना चैनपुर, दशरथ साव (उम्र 48), पड़वा, नौशाद अंसारी ( उम्र 27), मझिगाँव दोनों थाना पड़वा, अखिलेश कुमार, रेहला सभी जिला पलामू औऱ मुकेश सिंह (उम्र 44), सिदेकला थाना औऱ जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

इस संबंध में रेहला थाना कांड सं. 135/2021, दिनांक – 04/11/2021, धारा – 406/420 भा.द.वि. एवं 11 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस दौरान एवं कुल 5,93,270 रुपये बरामद हुये। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने टी ओ पी थ्री के साथ गुप्त सूचना पर मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी, बैरिया में कार्रवाई की।

छापामारी टीम ने सोनार बाँध, छोटकी बैरिया तथा सिंचाई विभाग बाई पास रोड में सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें जुआ खेलते 12 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये। इनके पास से 18 हजार रुपये बरामद हुये। गिरफ्तार लोगों में मोहन कुमार, बाईपास रोड, रंजीत कुमार सिन्हा, सूदना, बिरेन्द्र राम, स्थायी पता नावाजयपुर वर्तमान, बाईपास रोड, कौशल कुमार, सिंचाई विभाग, उपेन्द्र कुमार, सूदना, कैलाश राम, बुढ़ीवीर थाना चैनपुर वर्तमान बाईपास रोड, सुधीर कुमार, नावाजयपुर वर्तमान बाईपास रोड, किशुन भुइयां, छोटकी बैरिया, मनोज कुमार, छोटकी बैरिया, रतन भुइयां, बासलोटा, मुमताज अंसारी, छोटकी बैरिया सभी मेदिनीनगर थाना शहर औऱ चन्दन कुमार राम, शकीकला, थाना मनिका, जिला लातेहार वर्तमान पता बाईपास रोड थाना शहर शामिल हैं।