झारखंड के 13 जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य, 24 घंटे में रांची में 11 कोरोना संक्रमित मिले

Uncategorized
Spread the love

रांची। राहत की बात है। झारखंड के 13 जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो चुकी है, पर अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। रांची व पूर्वी सिंहभूम जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच से कम है।

सबसे अधिक 62 सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं। दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम है, जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। जिन जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य है, उनमें दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पलामू, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

दिवाली के दिन 24 घंटे में राज्य में 20 संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 11 रांची से मिले हैं। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम से छह, जामताड़ा से दो व रामगढ़ से एक संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 348828 हो गई है। अच्छी बात यह है कि इनमें 343563 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 5138 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।