ब्रेकिंगः प्रियंका गांधी को 30 घंटे हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

लखनऊ। ब्रेकिंग खबर लखनऊ से है। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिवारों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हें सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस में 30 घंटे हिरासत में रखा गया था। प्रियंका के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस कुछ देर में उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। यहां बता दें पुलिस ने प्रियंका समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हैं।

उधर प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने गेस्ट हाउस के बाहर बैरिकेड्स तोड़ दिये और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई, क्योंकि कार्यकर्ता खाना बनाने का सामान और टेंट लेकर पहुंच गये थे और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।