पाकिस्‍तान में भूकंप से तबाही, 20 लोगों के मरने की आशंका

दुनिया
Spread the love

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में 7 अक्‍टूबर को भूकंप से भारी तबाही हुई है। कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका है। करीब 200 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। राहत ओर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में सुबह करीब 3.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इस घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। लगभग 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल गये। सहमे नजर आए।

पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार सुबह आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने जानकारी दी कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हरनई इलाके में जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तब धरती कांपी। लोग घरों से निकलकर भागे। कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी। आसपास के कई जिलों में नुकसान हुआ है।