तबाही के 100 दिन: यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्से पर रूस का कब्जा, कई शहर बने खंडहर, लाखों बच्चे लापता

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के 100 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की शांति की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। यूक्रेन जहां अभी भी समर्पण करने को तैयार नहीं है, वहीं रूस लगातार उसे तबाही के मंजर में बदलता जा रहा है। 100 दिन बाद रूस का यूक्रेन के लगभग 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा हो चुका है। कई शहर रूस पूरी तरह से तबाह कर चुका है।

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। खुद यूक्रेन ने दावा किया है कि उसके करीब 2 लाख बच्चों को जबरन रूस ले गया है। रूस ने यूक्रेन के औद्योगिक बेल्ट, बंदरगाह और अनाज पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में वहां के लोगोंं की लिए अब और मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं।

इस बीच यूक्रेन ने भी साफ कर दिया है कि वह झुकेगा नहीं और अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि रूस इस आक्रमण को अब और तेज कर सकता है। फिलहाल विश्व समुदाय के दखल का भी कोई खास असर दोनों देशों पर नहीं पड़ रहा है।