उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनकी ने अपने ही देश को गाली दे दी। उसने इसका वीडियो बनाने वाले को चुनौती देने के अंदाज में कहा था कि-वायरल कर दो वीडियो। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हंगामा मच गया।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मछली शहर थाने में तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाते ही जैसे आरोपी की अक्ल ठिकाने आ गई। उसने पुलिस से माफी मांगते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। आरोपी का नाम नसीम और उसके पिता का नाम रजई है।
नसीम मछलीशहर थाना क्षेत्र के सादीगंज उत्तरी कस्बे के रजई गांव के रहना वाला है। पिछले दिनों सोशल मीडिया में नसीम का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नसीम अपने देश ‘हिंदुस्तान’ के लिए अपशब्द और गालियां दे रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स से वह धमकी के अंदाज में कहता है-वायरल कर दो वीडियो।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना मछलीशहर पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जैसे ही नसीम को गिरफ्तार किया वैसे ही उसने माफी मांगनी शुरू कर दी। नसीम ने कहा कि हिंदुस्तान के लिए अनजाने में अपशब्द का प्रयोग हो गया जिसके लिए सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं।