कानपुर (उत्तर प्रदेश)। एक युवती अपने बहन के घर गई थी। वहां से मौका पाकर अपने प्रेमी से मिलने चली गई। यह वाक्या उत्तर प्रदेश का है।
जानकारी के मुताबिक जालौन की एक युवती अपनी बहन के घर कानपुर देहात गई थी। मौका पाकर वहां से वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई।
प्रेमी और प्रेमिका को मिलते हुए उसके रिश्तेदारों ने देख लिया। फिर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद उन्होंने लड़के और लड़की को पकड़कर उनकी शादी करा दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।