जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने काट दिया गला

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

जिसने उसकी लंबी उम्र के लिए सुबह से तीज का निर्जला व्रत रखा था, रात को उसी का गला रेतकर राजगीर मिस्‍त्री ने मौत के घाट उतार दिया।मामला यूपी स्थित कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव का है। राजगीर मिस्‍त्री वीरबल (28) का गुजरात की एक महिला से अवैध संबंध है।

कुछ समय पहले वह उस महिला को लेकर कुशीनगर अपने घर आ गया। उसने कहा कि वह उसकी दूसरी पत्‍नी है और सभी को उसे स्‍वीकार करना होगा। इस पर उसकी पत्‍नी शीला (26) ने कड़ा विरोध किया। पत्‍नी के विरोध की वजह से वीरबल को उस महिला को वापस गुजरात ले जाकर उसके घर छोड़ना पड़ा लेकिन वापस लौटकर वह अपनी पत्‍नी पर जुल्‍म ढाने लगा।

गुरुवार रात उसने अपनी पत्‍नी की गला रेतकर हत्‍या कर दी। सुबह सास कमरे में पहुंची तो वहां का दृश्य देख हक्का-बक्का रह गईं। आरोपी भाग चुका था।