लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत अलबर्ट एक्का चौक के समीप स्थित प्याऊ में 320 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। संस्था का प्रयास रिलीविंग द हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराकर उनकी भूख शांत करने का है।

इस सेवा कार्यक्रम के स्पॉन्सर संजय कुमार मोतीलाल जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन संतोष कुमार अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट गाइड रोहित जायसवाल थे। कार्यक्रम में प्रदीप जैन, सुनील केडिया, अमित कुमार, विशेष केडिया, राम कृष्ण जी, राम बालक वर्मा, सुनील माथुर, नीरज साहा, अमरचंद बेगानी, सरिता बेदी, संतोष कुमार अग्रवाल, दिनेश लाल ठाकुर, प्रेम जायसवाल एवं अन्य लायन सदस्य उपस्थित थे।