आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

13 सितंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 03.10 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा सुबह के 08.24 बजे तक। योग- विष्कंभ सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद प्रीति पूरा दिन पूरी रात सुबह 06.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.29 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.38 से 09.11 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.52 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। अनावश्यक खर्च होगा। शारीरिक कष्ट भी संभव है। चिंता और तनाव रह सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन अनुकूल है। आपको कहीं से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ समय से चल रहे तनाव में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) प्रियजन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। हालांकि आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग संभव है। शाम को आप संतान के विवाह से संबंधित चर्चा पर व्यतीत करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपके शानदार कार्य से सामाजिक क्षेत्र में चारों ओर ख्याति फैलेगी। इससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। उनसे भविष्य में लाभ मिलेगा। शाम आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पर फोकस रहना होगा। अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। समस्या का समाधान करने के लिए वरिष्ठ लोगों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 13 सितंबर 2021 का राशिफल अनुकूल है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। दिन कुल मिलाकर आत्म संतुष्टि देगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भूमि और भवन में निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर रही है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज कामकाज में नए बदलाव लाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज भाग्य आपके हाथ में हैं। फैसले लेने में थोड़ा जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे तो कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ पैसे खर्च होंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कामकाज के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। दैनिक व्यापारियों को लाभ होने का योग है। शत्रु पक्ष को कमजोर नहीं समझें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फलदायक है। यदि किसी मित्र के साथ तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक कामकाज में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।