जल की गुणवत्ता और महत्ता पर सेमिनार का आयोजन

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। वर्तमान में जल संकट, इसकी गुणवत्ता के गिरते स्तर, शरीर के लिए जल की महत्ता और उसके गुणवत्ता पर सेमिनार का आयोजन रेड रॉक होटल में रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने-माने दंत चिकित्सक टी साहू, समाजसेवी बलवीर देव,  समाजसेवी दिनेश, समाजसेवी आलोक साहू थे। उन्‍होंने जल की गुणवत्ता पर अपने-अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में धनबाद से आए अजय श्रीवास्तव, करण सिंह, अक्षय चौरसिया ने मानव शरीर के लिए जल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन अधूरी है। इसकी गुणवत्ता पर ध्‍यान देना जरूरी है।

उनके द्वारा बताया गया कि जापानी मशीन एनेजिक वाटर आईओनाइजर से प्राप्त पानी में 4 गुण पाए जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट, एल्कलाइन, माइक्रो कलस्टर और लाइव एक्टिव हाइड्रोजन। एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मदद करता है। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। एल्कलाइन शरीर में एसिडिटी के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है।

माइक्रो कलस्टर पानी आसानी से कोशिकाओं में समा जाता है। कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है। कोशिकाओं की गंदगी को आसानी से बाहर भी निकलता है। इसी तरह लाइव एक्टिवेशन हाइड्रोजन शरीर को ऊर्जा से परिपूर्ण कर देता है। जापान में लाइव एक्टिव हाइड्रोजन वाटर को पिलाकर कई बीमारियों का इलाज किया जाता है।

डॉ टी साहू द्वारा यह जानकारी दी गई कि जनकल्याण और मरीजों की सेवा के लिए यह जापानी मशीन को लगा रहे हैं। इस मशीन का उपयोग लोगों के रोग निदान के लिए करेंगे। कार्यक्रम में दिगंबर साहू, रविंदर सिंह, दिलीप कुमार, विभा साहू, ज्योति देवी, अनूप साहू, बीके बालन, अप्पा शम्मी बालाजी, सतीश प्रसाद, ओम प्रसाद, डॉ डीके आदर्श, डॉ डीके आचार्य, अनुपम, प्रकाश कुमार, सुबोध राय, नंदलाल महतो, लाल संत नाथ शाहदेव, शैलेश कुशवाहा, अनीता साहू ने अपनी सहभागिता निभाई।