Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

28 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

नकारात्मक विचार को खत्म करें। ऐसा किसी दान-पुण्य के जरिए कर सकते हैं। धन तभी आता है जब फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। एकतरफा प्यार काफी खतरनाक साबित होगा। नई साझीदारी फलदायी रहेगी। अधिक खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। इसकी वजह से हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है। दोस्त और रिश्तेदार मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लाभ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें। उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग नहीं करने दें। प्रेम के दृष्टिकोण से दिन विशेष रहने वाला है। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की संभावना है। किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी। लोगों से झगड़ा नहीं करें। नयी साझीदारी फलदायी रहेगी। रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे, जहां जाकर शांति मिलेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दबी हुई समस्याएं फिर से उभरकर मानसिक तनाव दे सकती हैं। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। पैसे को व्यर्थ में खर्च नहीं करें। जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिन्दगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे राय मांगेंगे। जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन को बेहतरीन तरीके से जी पायेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। अहम लोगों से बातचीत करते वक्‍त आंख-कान खुले रखें। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर सीख सकते हैं। पड़ोसियों से झगड़ा मूड खराब कर सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे बात कर सकते हैं। मातहतों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी या अपनों की उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें। पैसे कमाने के नए मौके लाभ देंगे। बच्चे अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। व्यवसायियों को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

सेहत बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शांत स्वभाव से सबकुछ ठीक कर देंगे। दोस्त और रिश्तेदार साथ में अधिक समय बिताने की मांग करेंगे। जज्‍बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले नहीं करें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में कामयाब रहेंगे। कारोबारी अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर नहीं करें। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है। इस चीज का अनुभव करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पति/पत्नि की सेहत तनाव और चिंता की वजह बन सकती है। किसी को पैसे उधार नहीं दें। काम की अधिकता के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची )

जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। राह में आने वाले गड्ढे और दिक्‍कतों से दिल छोटा नहीं करें। प्यार के मामले में गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुजार सकते हैं। रिश्ता मजबूत होगा। 

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)