राजद की बैठक में तेजस्‍वी यादव के कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर बनी रणनीति

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में सभी जिला कमेटी के पदधारी, प्रखंड के अध्यक्ष और प्रदेश के पदधारियों की बैठक रविवार को हुई। उपस्थित सदस्‍यों ने कहा कि 18 और 19 सितंबर को बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रांची आ रहे हैं। इसे लेकर गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उनके कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए रूपरेखा बनाई गई।

राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने गढ़वा जिला के सभी प्रखंड से सैकड़ों समर्थक और अपने कार्यकर्ताओं को रांची तेजस्वी यादव के प्रोग्राम में ले चलने की घोषणा की। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद घूरन राम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि‍ गढ़वा जिला से अधिक से अधिक संख्या में वे रांची पहुंच कर तेजस्वी प्रसाद यादव की बातों को सुनें। राष्ट्रीय जनता दल संगठन को मजबूत बनाने पर कार्य करें।

मौके पर जिला वरीय उपाध्यक्ष डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, जिला के प्रधान महासचिव धर्मराज राम, जिला के उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सदर सलाउद्दीन खान, जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष नंद गोपाल यादव, जिला महासचिव त्रिपुरारी सिंह, डॉ साबिर अंसारी, सचिव अनिरुद्ध शरण, मोहम्मद अनीस, प्रदीप ठाकुर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार भुइयां, प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव जैन, उल्लाह अंसारी, जगदीश यादव, सुभाष प्रसाद मेहता, राजकुमार राम, बजरंग यादव, शेख शकील अहमद, रामेश्वर यादव, शिव नारायण चौधरी, नौशाद अली, जगदीश यादव, रमजान हाशमी, यदुवंशी प्रताप, ऋषभ राज चंद्रवंशी, नंदू यादव, अकबर अंसारी, अहमद खान, मिथिलेश यादव, अलीजान अंसारी, कलाम अंसारी, शुभम कुमार सहित अन्‍य कार्यकर्ता उपस्थित थे।