चुनाव में किये वादे को पूरा करने से मुकर रही है हेमंत सरकार

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। जमुआ परिसर के आम बागान में झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की जमुआ प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जमुआ प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता ने की। उन्‍होंने कहा कि जलसहिया को अपना हक और अधिकार पाने के लिए संघ को मजबूत करना होगा। शारिरिक और आर्थिक रूप से मदद करनी होगी। वर्तमान सरकार चुनावी दौर में जलसहिया के लिए की घोषणा को पूरा करने से साफ मुकर रही है। इससे जल सहिया आंदोलित हो रहे हैं।

प्रखंड जल सहिया संघ की सचिव सह जिला जल सहिया संघ की कोषाध्यक्ष सितारा प्रवीण ने कहा कि‍ संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जलसहिया को सक्रिय होना होगा। संघ को मजबूत करने के लिए इसका विस्तार किया गया। उपाध्यक्ष रीता कुमारी, बबिता कुमारी, सालेहा प्रवीण, उपसचिव हेमंती कुमारी, मधु कुमारी, अंजुम आरा, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार राय, संरक्षक अहिल्या देवी, मुख्य संरक्षक अंशु देवी, सचेतक ब्रह्मदेव सिंह, उपसचेतक मोईनुद्दीन अंसारी, संगठन मंत्री सुनीता कुमारी, उपसंगठनमंत्री दिनेश्वरी देवी को बनाया गया।

जलसहिया को शौचालय का प्रोत्साहन, जलजांच का प्रोत्साहन राशि, मानदेय सहित अन्य प्रकार की मांग को लेना है। उक्त अवसर पर विमला देवी, इनिद्रा देवी, मालती वर्मा, संगीता देवी, साजिदा खातून, स्मिता सिन्हा, निरंजना कुमारी, आरती देवी, प्रीति सिंह आदि जल सहिया मौजूद थे।