धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में होती है शांति, वातावरण भी शुद्ध : सीपी चौधरी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

गोमिया (बोकारो)। राधाकृष्ण जन्माष्टमी पर महुआटांड़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम आयोजि‍त किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि गोमिया विधायक लंबोदर महतो, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से  किया।

इस अवसर पर सासंद ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान होने से मन में  शांति मिलती है। वातावरण शुद्ध होता है। पूजा पाठ होने से लोगों में धर्म के प्रति रुचि  बढ़ती है। विधायक ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम होने से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल होने से सुख समृद्धि बढ़ती है। जो लोग समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों मेंभाग लेते हैं, वे पुण्य के भागीदार होते हैं।

इसके पहले 101 महिला और कन्याएं स्थानीय नदी से जल लेकर कलश यात्रा रूप में यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर अखंड हरि‍कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान छोटकी पुन्नू, बारीडारी, महुआटांड़, तिरला, पालू, कंडेर की कीर्तन मंडली द्वारा हरिकीर्तन किया गया। अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, समाजसेवी चंद्रशेखर महतो, महुआटांड़ के पूर्व प्रमुख प्रभु दयाल महतो, केंद्रीय सदस्य संतोष साव, उप मुखिया बालमुकुन्द प्रसाद, पंचदेव महतो, पूर्व उप प्रमुख गिरधारी महतो, मदन मोहन महतो, किशुन महतो, आनंद महतो, अजित महतो, शंकर महतो, सेवालाल महतो, किशुन मुंडा, देवनारायण महतो, अरुण महतो, दीपक महतो, किशोर महतो, गुड्डू महतो, रामानंद महतो, सुकेश महतो, उत्तम महतो, रवि केंवट, महेंद्र केंवट, चंदन महतो, संतोष चौधरी, नरेश महतो सहित अन्‍य मौजूद थे।