किसी भी विषय पर छात्र बुनियादी समझ करें विकसित : डॉ. पीयूष गुप्ता

झारखंड
Spread the love

  • सरला बिरला विश्‍वविद्यालय में टेक्निकल फेस्ट टेक प्रगति- 2024 का समापन

रांची। सरला बिरला विश्‍वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तत्‍वावधान में आयोजित दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट टेक प्रगति- 2024 का समापन बीके बिरला ऑडिटोरियम, बिरला नॉलेज सिटी, महिलोंग में 13 फरवरी को हो गया हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत मिशन पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘मोदीज नॉर्थ ईस्ट स्टोरी’ पुस्तक का विमोचन किया गया।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर बोलते हुए लेखक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए. सिन्हा ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को देश की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बिरसा टूरिज्म कॉरिडोर की संकल्पना को साकार करने की अपील की, जिससे झारखंड आनेवाले वर्षों में एग्री-इको-ट्राइबल टूरिज्म के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

झारखंड भाजपा के चुनाव प्रबंधन प्रमुख मृत्युंजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे जनांदोलनों, खासकर स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की। इसे सर्वसाधारण का अभियान करार दिया। उन्होंने यूपीआई पेमेंट को भारत के इतिहास में क्रांति की संज्ञा दी।

विवि के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने विकसित भारत पर बोलते हुए देश के आर्थिक विकास के साथ सामाजिक उन्नयन पर भी जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के विषय पर कहा कि आज के दौर में हमारे देश की आवाज़ को पूरा विश्व सुन और समझ रहा है। हमें अहमियत मिल रही है। आज देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसकी बागडोर सुदृढ़ हाथों में है।

गेस्ट ऑफ ऑनर बीआईटी एक्सटेंशन सेंटर की निदेशक डॉ. वंदना भट्टाचार्जी ने विद्यार्थियों को नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने विवि के आयोजन की सराहना करते हुए भागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (एनआईसी, झारखंड) के डॉ. पीयूष गुप्ता ने एनआईसी की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए इसके उत्पादों के बारे में संक्षेप में बताया। साथ ही उन्होंने छात्रों को किसी भी विषय के बारे बुनियादी समझ विकसित करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के लिए विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और विवि के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।