jharkhand

रामनवमी पर धार्मिक जुलूस को लेकर झारखंड सरकार ने जारी किया ये आदेश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। रामनवमी पर धार्मिक जुलूस निकालने को लेकर झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने 8 अप्रैल को नया आदेश जारी किया है। इसमें जुलूस की समय सीमा बढ़ाई गई है। हालांकि कहा गया है कि जुलूस निर्धारित समय सीमा के बाद समाप्‍त नहीं होगा।

जारी आदेश में कहा गया है कि अब शाम 6 बजे तक की बजाए रात में 10 बजे तक धार्मिक यात्रा निकाली जा सकेगी।

नई गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक जुलूस की समय सीमा शाम 6 बजे तक से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दी गई है। हालांकि रात 10 बजे के भीतर ही जुलूस को समाप्‍त करना होगा।