राहत : हजारी पेयजलापूर्ति योजना से 10 सितंबर से शुरू होगी पानी की सप्‍लाई

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। राहत की खबर। गोमिया प्रखंड अंतर्गत खुदगडा हजारी पेयजलापूर्ति योजना से 10 सितंबर से पानी की सप्‍लाई शुरू हो जाएगी। पंचायत के निवर्तमान मुखिया चंद्रदीप पासवान ने कार्यरत प्रति कर्मचारी 13,500 रुपये का चेक बतौर मानदेय भुगतान किया। छह कर्मचारियों को चेक दिया गया। ऑपरेटर को 15 हजार रुपये दिया गया।

ज्ञात हो कि‍ कर्मचारियों का मानदेय‌ लगभग ढाई वर्षों से बकाया था। इसके चलते सभी कर्मचारी एक सप्ताह पूर्व हड़ताल में चले गये थे। इंटकवेल में तालाबंदी कर पानी सप्लाई बंद कर दिया था। निवर्तमान मुखिया ने कहा दूर्गा पूजा के पूर्व जलसहिया द्वारा जो जलकर की वसूली होगी, उससे पुनः मानदेय का भुगतान कि‍या जाएगा।

मानदेय मिलने के बाद निर्णय‌ लिया गया कि 10 सितंबर से पानी सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। यह भी कहा गया कि जिस व्‍यक्ति का जलकर बकाया है, उसे नोटिस कि‍या जाएगा। पैसे भुगतान का दबाव बनाया जायेगा। भुगतान नहीं किये जाने पर पानी का कनेक्शन काटने की बात कही गयी। मौकै पर मंटू यादव, नागेश्वर यादव, कृष्ण यादव, सतीश कुमार भी उपस्थित थे।