विद्यालय प्रवंधन समिति का पुनर्गठन, अरुण राम अध्‍यक्ष बनें

झारखंड शिक्षा
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तेलियानिजामत में गुरुवार को विद्यालय प्रवंधन समिति का पुनर्गठन हुआ। बीआरसी से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे और शिक्षक देवेंद्र कुमार तिवारी की देखरेख में पुनर्गठन किया गया।

सर्वसम्मति से अरुण कुमार राम को अध्यक्ष, नीतू देवी को उपाध्यक्ष और नीलम देवी को संयोजिका पद के लिए चुना गया। साथ ही, 13 अन्य सदस्यों का चयन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अखिलेश राम, शिक्षक मृत्युंजय कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया जय किशुन राम, ज्ञानी प्रजापति, देव नारायण गुप्ता, गौरा देवी, सुनीता देवी, शिला देवी, संतरा देवी सहित अभिभावक उपस्थित थे।