जेसीआई रांची उड़ान ने दो जगहों पर लगाया फ्री डेंटल चेकअप कैंप

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने सोमवार को दो जगहों पर फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया। पहला कैंप अपर बाजार स्थित बालकृष्ण स्कूल में लगाया गया। यहां 100 से ज्यादा बच्चों का फ्री चेकअप डॉ आशीष भगत ने किया गया। डॉ भगत ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का आगे भी फ्री ट्रीटमेंट देने की बात कही।

दूसरा कैंप ओल्ड एज होम, बरियातू में लगाया गया। यहां 40 से ज्यादा बुजुर्गों का डॉ अमर गुप्ता द्वारा फ्री चेकअप किया गया। शाखा की सदस्य अनीता अग्रवाल और अनीता सोमानी द्वारा इनके लिए खाने का सामान वितरित किया गया।

इन कैंपों की संचालिका प्रिया पोद्दार और अनिता सोमानी थी। मौके पर अध्यक्ष विनीता चितलांगिया मौजूद रही। यह जानकारी प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।