श्री श्याम मित्र मंडल की आम सभा 03 अक्‍टूबर को, कार्यकारिणी में निर्णय

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मण्डल, रांची की आम सभा 03 अक्टूबर को होगी। यह निर्णय शनिवार को मण्डल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी सभा बैठक में लिया गया।

मण्डल के महामंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि आम सभा 03 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी के प्रथम तल्ल में होगी। मण्डल के सभी सदस्यों को डाक द्वारा इसकी अग्रिम सूचना भेजी जाएगी।

बैठक में उपाध्यक्ष अशोक लडिया, कोषाध्यक्ष आनंद चौधरी, मनोज खेतान, अरूण राजगढ़िया, राजेश चौधरी, अनिल नारनोली, प्रवीण सिंघानिया, साकेत ढांढनिया, विष्णु चौधरी, सूरज लोधा, रोहित अग्रवाल सहित विशेष आमंत्रित सदस्य कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं रतन सिंघानिया मौजूद थे। आम सभा की तिथि की घोषणा मण्डल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने की।