दो पक्षों के बीच बमबाजी और गोलीबारी, कई लोग जख्मी, जानें विवाद

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। राजधानी पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था ने सभी को सकते में डाल दिया है। अपराधी बेखौफ हो गये हैं और पुलिस लाचार। ताजा मामला राजधानी पटना का है। यहां दो पक्षों के बीच हुए बवाल में जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई है।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इसमें कई लोगों के बुरी तरह से जख्मी होने की सूचना है। घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बरगद खां अखाड़ा के पास हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आपसी समझौते के लिए दोनों पक्ष से लोग इकट्ठा हुए थे। तभी कुछ लोगों ने गोलीबारी और बमबाजी शुरू कर दी।

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से भी पूछताछ जारी है। अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।