पानी का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, जानें आगे क्या हुआ

अपराध बिहार
Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बक्शी कॉलोनी में गुरुवार को दो किरायदारों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। देखते-देखते बात हिंसक झड़प तक पहुंच गई।

एमबीए के छात्र आशिक को दूसरे किरायदार मुमताज़ समेत अन्य ने मिलकर जमकर मारपीट की। उसे कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाना से एसआई संजीव दुबे, एसआई शशि भगत और इम्तियाज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बंधक बने आशिक को छुड़ाने के लिए कमरा से बाहर निकाला गया। मुमताज़ ने बताया कि पानी चलाने में कुछ मिनट की देरी हुई। इसपर आशिक गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथ मे पहने फाइटर से सिर पर वार किया।

इससे उसका सिर फट गया। काफी खून बहने लगा। यह देखकर अन्य लोग आक्रोश में आ गए। डर के मारे आरोपित आशिक खुद एक कमरे में बंद हो गया था। इसी दौरान आक्रोशितों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। जमकर धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे। इसमे दोनों एसआई के साथ सिपाही इम्तियाज़ को भी चोट लगी।

पुलिस ने बल प्रयोग और डंडा भांजकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद आशिक को वहां से लेकर थाना पर पहुंची। कुछ देर बाद मुमताज़ भी अपने परिजन के साथ थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने को बात कहने लगा। उसने कहा कि उसपर फाइटर से हमला किया गया है। जिसमे उसका सिर फट गया है। थानेदार सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज करने को तैयार हैं। अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।