05 अगस्त, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 05.09 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा पूरा दिन पूरी रात। योग- हर्षण रात के 01.44 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.09 बजे। राहुकाल- दिन के 12.07 से 03.48 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। आपको किसी अपने की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। आर्थिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अच्छे स्वभाव के कारण आपके सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और लाभ होगा।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। बड़ा खर्च हो सकता है। समस्या का निवारण कठिनाई से होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें। किसी भी तरह की बहस से परहेज करें।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। व्यापारियों को लाभ का योग है। हालांकि आज जोखिम और जमानत वाले कार्य नहीं करें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ सकती है।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से किए गए फैसले से सफलता प्राप्त होगी। आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। यदि परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो जाएगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पांच अगस्त 2021 का राशिफल आपके लिए भाग्योदय कारक है। अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दें। यह समय आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके साथ है। काफी समय से जो विरोधी परेशान कर रहे हैं, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। भूमि और भवन के लेन-देन के सौदे लाभकारी हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा है। आपके सभी कार्य समय से और अच्छी तरह पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। यदि संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें सफलता योग है। हालांकि उसके सभी पहलुओं ठीक से जांच लें। धोखा होने का खतरा भी है।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पारिवारिक लिहाज से दिन अच्छा है। संतान कोई ऐसा कार्य करेगी जिस पर गर्व होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। पूरे परिवार में सहयोग की भावना रहेगी।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फल वाला रहेगा। लंबे समय से लटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। पारिवारिक समस्या भी आज सुलझ सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।