Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 01 अप्रैल, 2023

मेष

मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यात्रा कर सकते हैं। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वालों को मिलाजुला फल मिलेगा। कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है, जिसका सामना करना होगा। अनजाने लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन

किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके काम पूरे होंगे। मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क

किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है।

सिंह

दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

दिन खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी मामले में फैसला लेना पड़ेगा। यह फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में भाग्यशाली होंगे। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।

तुला

सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा। परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृश्चिक

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु

दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। मेलजोल से खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। जल्द प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर

जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। सभी से मधुर सम्बंध बनाएं रखें। हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन

लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता नजर आ रहा है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)