कांके प्रखंड आजसू कमेटी का गठन, दो भागों में बांटकर बनाया गया अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड मुख्यालय स्थित अरसंडे पंचायत भवन में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांके प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। प्रखंड प्रभारी राजेन्द्र शाही मुंडा ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन केन्द्रीय कार्यालय सचिव नईम अंसारी ने कि‍या। मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी की जिम्मेवारी दी गई। आजसू पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रखंड आजसू कमेटी को दो भागों में बांटा गया है।

इसके तहत प्रखंड स्तरीय संयोजक मंडली द्वारा कांके पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र मुंडा राजन और उपाध्यक्ष मुटरु लोहरा को बनाया गया है। कांके पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष लाल अमननाथ शाहदेव व उपाध्यक्ष तौसिफ आलम को बनाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, जिप सदस्य हकीम अन्सारी, विरेन्द्र तिवारी, सफीउल्लाह अन्सारी, एतवा उरांव, अभिषेक राज हेरेंज, महमूद आलम, हरिशंकर महतो, मुर्तजा खान, सूरज मिश्रा, सुरेन्द्र महतो सहित अन्य उपस्थित थे।