ईसीआरकेयू जोनल महिला कमेटी में धनबाद मंडल की मीना कुंडू और मंजू कुमारी बनीं पदधारी

झारखंड
Spread the love

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन जोनल महिला संगठन में मीना कुंडू को जोनल सेक्रेटरी और मंजू कुमारी को जोनल असिस्टेंट सेक्रेटरी चुना गया। उनके चयन पर धनबाद रेल मंडल की महिलाओं ने खुशी जाहिर की है। कहा कि अब जोनल स्तर पर महिलाओं की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो पाएगा। करेज ट्रेनिंग सेंटर में स्वागत समारोह का आयोजन 24 जुलाई को किया गया। इसमें दोनों पदधारियों का स्‍वागत किया गया।

कैरेज इंचार्ज अभय कुमार मेहता, ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज श्रीमती शोभा, लाइन ब्रांच के सचिव नेताजी सुभाष, अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, जेके साव, एनके खवास, धुरंधर यादव सभी लाइन ब्रांच के पदाधिकारी, महिलाएं सदस्य मालती, मंजू, विभा, कुंती, बालिका, शहनाज, पूनम, निभा, बसंती, मधु सहित अन्य सभी महिलाएं मौजूद थे।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। खुशी की बात है कि‍ पांचों डिवीजन से धनबाद डिवीजन की दो महिला प्रतिनिधि को जोनल में प्रतिनिधि बनाया गया। इसके लिए तमाम केंद्रीय पदधारी, अध्यक्ष डीके पांडे, महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव और महिला संगठन को ह्रदय से धन्यवाद। विश्वास है कि आने वाले दिनों में चुने हुए प्रतिनिधि महिलाओं की तमाम समस्या का निराकरण करेंगे।