प्रशासनिक अफसरों को पार्टी कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनने का निर्देश देगी कांग्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभावित लोगों के सहायतार्थ अभूतपूर्व कार्य हुआ। महामारी के इस कालखंड में कांग्रेस ने दोहरी जिम्मेवारी का निर्वहन किया है। संगठनिक गतिविधि, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ मुश्किल की इस घड़ी में राहत कार्यों का संचालन भी की। सभी ने पूरी ईमानदारी पूर्वक जमीनी स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं को इस समीक्षा बैठक में रखने का कार्य किया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि 20 सूत्री एवं निगरानी समिति के गठन में आपके प्रस्तावों पर पूरी ईमानदारी से विचार किया जाएगा। सभी जिलों के प्रशासनिक महकमों में कार्यरत अधिकारियों को यह निर्देशित किया जाएगा कि कांग्रेस पार्टी के लोग जनसमस्याओं को लेकर जब उनके पास जायें, तब उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए उसपर विचार किया जाए।

उक्‍त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कही। वे राज्‍य के सभी जिलाध्यक्ष और अग्रणी मोर्चा संगठनों विभागों के अध्यक्ष एवं चेयरमैन के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उनकी अध्यक्षता और नेता विधायक दल आलमगीर आलम की उपस्थिति में स्थानीय डिप्टीपाड़ा रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष के सरकारी आवासीय परिसर में 14 जुलाई को यह बैठक हुई।

डॉ उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान को जिलों में गति देने के लिए एक-एक पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुट जाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र की भाजपानीत सरकार की गलत और जनविरोधी नीतियों के परिणाम स्वरूप महंगाई आज चरम पर है। बेरोजगारी की दर 8 प्रतिशत पार कर गई है। महंगाई, बेरोगारी, जाती नौकरियों, घटते वेतन की चौतरफा मार हिन्दुस्तान की जनता पर पड़ी है। पेट्रोल-डीजल के लगातार मूल्यवृद्धि के कारण आमजन मानस त्राहिमाम कर रही है। पार्टी के द्वारा इस विषय पर श्रृंखलाबद्ध आंदोलन तय किया गया है, जिसके तहत आगामी 17 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैली, 19 जुलाई को सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए के लिए आज से हीं जुट जाएं।

ग्रामीण विकास मंत्री सह नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा के गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। कन्ज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन के ताजे आंकडे़ के अनुसार 6.3 प्रतिशत तक पहुंच गए है। पेट्रोल-डीजल गैस, सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़ने के कारण खाने-पीने का समान, यातायात के साधन सभी चीजें महंगी हो गई है। आम जनता के सामने तीन महत्वपूर्ण सवाल मुंह बाये खडे हैं। क्या खायें, क्या पकाये, घर का बजट कैसे चलाये। जनता को अच्छे दिनों का भरोसा देकर महंगे दिनों का दर्शन कराकर घरेलु बजट को पूरी तरह से बिगाड़कर रख दिया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के चेयरमैन, अध्यक्षों का यह दायित्व बन जाता है कि एक सजग राजनीतिक विपक्ष का दायित्व निभाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर निर्धारित सभी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफलता पूर्वक संपन्न कराने का प्रयास करें।

बैठक को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार भी शामिल है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के  सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो भी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय पांडे रांची महानगर, सुरेश बैठा रांची जिला, मुन्ना पासवान रामगढ़, अवधेश सिंह हजारीबाग, मनोज सहाय पिंकू कोडरमा, प्रमोद दुबे चतरा, ब्रजेन्द्र सिंह धनबाद, मंजूर अंसारी बोकारो, नरेश वर्मा गिरिडीह, मुनेश्वर उरांव लातेहार, जैश रंजन पाठक पलामू, अरविंद तूफानी गढ़वा, अनूप केसरी सिमडेगा, रामकृष्ण चौधरी खूंटी, छोटेराय किस्कू सरायकेला, रंजन बोपाई पश्चिमी सिंहभूम, विजय खान पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, मुक्ता मंडल जामताड़ा, संजय मुन्नम देवघर, श्यामल सिंह दुमका, दिनेश यादव गोड्डा, अनुकूल मिश्र साहेबगंज, साबिर खान लोहरदगा, सूखैर भगत कार्यवाहक अध्यक्ष लोहरदगा, कमाल शहज़ादा रामगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष, रविन्द्र वर्मा, शंकर प्रजापति कार्यकारी अध्यक्ष धनबाद, अंबर राय चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम भी मौजूद थे।

दूसरी पाली की बैठक में अग्रणी मोर्चा संगठन विभागों के चेयरमैनों ने जिलों में और प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्षग एवं जोनल को-ऑर्डिनेटरों के समक्ष रखने का काम किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी सभी कार्यक्रम यथा आउटरीच अभियान, महंगाई के विरोध में साइकिल रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं विरोध प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने में पार्टी के जिला इकाई के साथ मिलकर करने की अपील प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता विधायक दल द्वारा की गई।

बैठक में मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, नेली नाथन सेवादल, कुमार गौरव युवा कांग्रेस, गुंजन सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी, शकील अख्तर अंसारी अल्पसंख्यक कांग्रेस, बीडी मिश्र विचार विभाग, अभिलाष साहू ओबीसी विभाग, पंचायती राज जय शंकर पाठक, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, आदिवासी के उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो, अमरेंद्र सिंह खेल प्रकोष्ठ, राजीव रंजन शुक्ला सहकारिता विभाग, केदार पासवान अनुसूचित जाति विभाग, श्यामनारायण सिंह शिक्षा प्रकोष्ट, कला-संस्कृति एवं फिल्म चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक, आरटीआई चेयरमैन तपेश्वर नाथ मिश्रा शामिल थे।