आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

07 जून, 2021

मेष : लग्नस्थ चंद्र है। दोस्तों के साथ एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

वृष : खर्च में वृद्धि होगी। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाद को बढ़ावा नहीं दें। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।

मिथुन : लोगों का सहयोग मिलेगा। पूर्ण सहयोग देंगे। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क : छोटी यात्राएं हो सकती हैं। कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सन्दर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाएं फलीभूत होगी।

सिंह : समय अनुकूल है। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप शांति और धैर्य बनाए रखें।

कन्या : खर्च बढ़ेगा। ससुराल में प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा।

तुला : व्यवसाय के संबंध में यात्रा उचित फल नहीं देगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे।

वृश्चिक : किसी को विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं।

धनु : लाभ होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में वेश.बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश रखें।

मकर : जरूरतमंद की मददगार की सिद्ध होंगे। लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण आप व्यावसायिक एवं आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।

कुंभ : परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

मीन : भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।