कल ट्वि‍टर पर ट्रेंड करेगा रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर करो घोषि‍त

झारखंड
Spread the love

  • पूरे भारतीय रेलवे में होंगे कार्यक्रम

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषि‍त करने की मांग को लेकर कल ‘टि्वटर ट्रेंड’ चलेगा। यह कार्यक्रम पूरे भारतीय रेलवे में होगा। कर्मचारियों का कहना है कि आज की परिस्थिति में कोविड महामारी के कारण कई प्रतिबंध लगे हैं। इसके कारण उनका सामूहिक कार्यक्रम, मोर्चा, धरना करना संभव नहीं है। इस संक्रमित महामारी को रोकने में सहयोग करना रेलकर्मी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

कर्मचारियों ने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन भी हम सभी बखूबी कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। रेल के चक्के को निरंतर चलने में गति दे रहे हैं। इसके बाद भी रेल कर्मी को छोड़ सरकार अन्य विभाग के वर्कर को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर उन्हें आवश्यक सुविधा, बीमा आदि दे रही हैं। रेल वर्कर के कार्यों की तारीफ भी कर रही हैं, परंतु फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा नहीं दे रही है। भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। रेल वर्कर को फ्रंटलाइन स्टॉफ मानने को तैयार नहीं हैं।

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर रेल कर्मी को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यालय के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक ट्विटर ट्रेंड ‘*#रेल वर्कर को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करो’ कार्यक्रम 7 मई, 2021 को करेंगे। ईस्ट सेंटर रेलवे कर्मचारी यूनियन के सभी स्थानीय नेता  इसे सफल बनाने के लिए रेल कर्मचारियों जागरूक कर रहे हैं। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय के निर्देश पर 7 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्विटर पर यह अभियान चलेगा। इसमें धनबाद क्षेत्र की धनबाद, गोमो, कुसुंडा, कतरास चंद्रपुरा, पाथलडीह, गाझंडी सहित सभी शाखा शामिल होगी।

जागरूक करने वालों में मुख्य रूप से एके दा, एनके खवास, टीके साहू, सोमेन दत्ता, चमारी राम, नेताजी सुभाष, प्रशांत बनर्जी, केके सिंह, बीके साहू, चंदन शुक्ला, बीके झा, बीबी सिंह, इंद्रमोहन सिंह, बीके दुबे, आरके सिंह, एन मंजेश्वर राव, राजू चौबे, एके दास, परमेश्वर कुमार, सुबोध कुमार सिंह, पिंटू नंदन और विश्वजीत मुखर्जी शामिल है।