आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

02 नवंबर, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 11.31 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी दिन के 11.44 बजे तक। योग- वैधृति शाम के 06.14 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.35 बजे। राहुकाल- दिन के 02.50 से 04.12 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.42 से 12.26 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आप कोई बड़ा निर्णय नहीं लें क्योंकि भविष्य में वह आपके लिए नुकसानदेह होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है। इसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को गलत तरीके से करने में नहीं डरेंगे। इस चक्कर में आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। विशेष रूप से यदि आज आपका किसी से कोई विवाद होता है, तो उसमें आपको पड़ने से बचना होगा। अन्यथा वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार में आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिले, तो उसमें देरी नहीं करनी है। अन्यथा वह हाथ से निकल सकता है। आज बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद को टालें। वह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दो नवंबर 2021 का राशिफल आपके लिए भाग्योदयकारक है। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें परिणाम अनुकूल मिलेगा। नई योजना को अंतिम रूप देने व कार्य प्रारंभ करने के लिए उत्तम समय है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पिछले कुछ दिनों के तुलना में आज स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने दैनिक खर्च को पूरा करने में सफल रहेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो दोपहर बाद उसमें आराम मिलेगा। आप अपने कार्य को नियत समय में पूरा कर सकेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के मनमाने व्यवहार के कारण क्रोध आएगा। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे। सतर्क रहें और भविष्य के लिए कुछ न कुछ बचत अवश्य करें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) व्यवसायियों का काम-धंधा आज मंदा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि व्यवधान आने से आप कम समय दे पाएंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें, नहीं तो परेशानी होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कारण आपको शांति का अनुभव होगा। कामकाज में आपने लापरवाही की तो, वह आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। इस कारण सोची हुई योजना को फलीभूत करना आज संभव नहीं होगा। फिर भी व्यवहार बनाये रखें अन्यथा कोई अन्य इसका लाभ उठा लेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप कार्यक्षेत्र में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें सहकर्मी का असहयोग विघ्न डाल सकता है। यदि अपने घर की मरम्मत आदि कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन ठीक है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।