टीम पहल के सदस्‍यों ने गांव पहुंचकर 1000 लोगों को कराया भोजन

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। टीम पहल की ओर से सोमवार को रांची जिले के जोन्हा में लगभग 1000 लोगों को खाना खिलाया गया। उन्‍हें खाने में अंडाकरी, चावल, पनीर की सब्जी दी गई। साथ ही, बच्‍चे एवं बड़ों के बीच सेनिटाइजर, मास्क, साबुन, बि‍स्कुट, चॉकलेट, चिप्स बांटा गया।

टीम पहल के फाउंडर शैलेंद्र कुमार ने बताया कोरोना महामारी के दौरान परेशान लोगों को ऑनलाइन सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें शहर के विभिन्न प्रतिनिधि और स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं। कोशिश की गयी है कि शहर के प्रत्येक इलाके से लोग जुड़े, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।

अब इस ग्रुप की मदद से कोरोना संक्रमितों के घर भोजन की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे गांव तक टीम पहल पहुंच रही है, जहां सरकारी सेवाएं भी नहीं पहुंच पाती। टीम के सदस्‍य गांव जाकर लोगों को भोजन खिलाते हैं। मास्क, सेनिटाइजर, बिस्कुट, चॉकलेट एवं अन्‍य जरूरी चीजें मुहैया कराती है। ग्रुप के सदस्‍यों ने मिलकर कंट्रीब्यून कर बहुत से गांव में अब तक भोजन पहुंचाया है। लोगों को सेवाएं दे रहे हैं ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची से विकास जयसवाल, प्रिया वर्मन, जसविंदर कौर, रवि, अंकित, तनु राजपूत, रवि आनंद, विष्णु वर्मा, सूरज, चीकू, अनिकेत, मुस्कान, अभिषेक दुबे, गुरुबख्श, पीयूष, अंशिका, तूलिका वर्मन, मयंक, अजीत, वसीम, आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।