आरपीएफ जवान ने राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला को बचाया, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के जवान की सूझबूझ से एक महिला की जान जाने से बच गई। उक्त महिला यात्री को राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से जवान ने बचा लिया।

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेसशन की है। एक महिला खुल चुकी राजधानी एक्सप्रेस में सामान के साथ चढ़ने की कोशिश की कर रही है। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गिरने वाली थी। अचानक स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान की नजर उक्त महिला पर पड़ी। उसने दौड़कर महिला को संभाल लिया। फिर उसे एक अन्य व्‍यक्‍ति‍ के सहयोग से सकुशल उतारा। इस दौरान ट्रेन चलती रही।