डीसी ऑफिस परिसर में सस्ते दर पर उपलब्ध होगा सोलर लैंप

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया है सोलर लैंप
  • बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे मिलेगा

रांची। रौशनी प्रोजेक्ट के तहत बनाये गये सोलर लैंप की बिक्री 22 जनवरी, 2021 से शुरू होगी। समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में इसकी बिक्री की जायेगी। आमजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सस्ते दर पर सोलर लैंप खरीद सकते हैं।

दो दि‍न की जाएगी बिक्री

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप की बिक्री सप्ताह में दो दिन होगी। प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक ए परिसर में सेल लगायी जायेगी।

एसएचजी महिलाओं का करें समर्थन

रांची उपायुक्त छवि रंजन ने आम लोगों से सोलर लैंप सेल में खरीदारी कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे एसएचजी महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप खरीदकर उनका समर्थन करें। इन महिलाओं के लिए हर खरीद मायने रखती है।

जिला प्रशासन ने की है पहल

जानकारी हो कि रांची की रौशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गयी पहल है।