- अगले दो दिनों में और बढ़ेगी सर्दी
- सुबह में छाया रहेगा कोहरा या धुंध
रांची। झारखंड में सर्दी का प्रकोप बड़ा है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 21 जनवरी के बुलेटिन में दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना हे। इसके बाद के 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से चार डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी संभावना है। 22 से 25 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान गिरिडीह में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर 20 जनवरी 21 जनवरी
रांची 14.6 9.8
जमशेदपुर 15.0 11.2
डालटनगंज 14.0 9.5
बोकारो 13.1 9.6
चाईबासा 13.8 10.0
दुमका 13.8 9.2
गिरिडीह 11.6 8.2
पाकुड़ 13.8 12.1
(नोट : तापमान एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं। आंकड़ा डिग्री सेल्सियस में)