सिरम टोली सरना समिति के अध्‍यक्ष बने सुमित कच्‍छप

झारखंड
Spread the love

रांची। सिरम टोली सरना समिति की कार्यकारिणी का चुनाव 5 मार्च को सिरम टोली, सरना स्थल में हुआ। समिति के कार्यकारी अध्‍यक्ष प्रकाश हंस ने 14 अगस्‍त, 2022 को पद से त्याग पत्र दे दिया था। इसके कारण समिति का पुनर्गठन किया गया।

सरहुल पूजा और करमा पूजा के सुचारु रूप से संचालन के लिए नए सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। चुनाव सिरम टोली के ग्रामवासियों की उपस्थिति‍ में हुआ।

सुमित कच्छप को अध्यक्ष, जयंत टोप्पो और प्रदीप तिर्की को उपाध्यक्ष, सुशीला  कच्छप को कोषाध्यक्ष, अरविन्द हंस को सचिव और मनीष हंस एवं रोहित हंस, ग्राम पाहन सहित समिति के अन्य पदधारियों का चुने गए।