संपूर्ण लॉकडाउन के बीच रांची के रॉक गार्डन में शराब पीते नजर आए पुलिस के जवान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में सोमवार की सुबह 06 बजे तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इसे सफल बनाने के लिए रांची पुलिस के अफसर और जवान सड़क पर तैनात रहे।

पुलिस की टीम लोगों से आग्रह कर रही थी कि वे बेवजह घर से न निकलें, लेकिन रांची पुलिस के ही कुछ जवान लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए मिले हैं। जिन पुलिसकर्मियों पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी थी, वे खुद शराब का सेवन करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।

मामला रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है, जहां रॉक गार्डन का गेट बंद कर पीसीआर 10 में तैनात जवान शराब का सेवन कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि रांची पुलिस के जवान खाना खा रहे हैं और शराब ग्लास में भरी हुई है और बोतलें भी रखी हुई हैं।

इस मामले पर रांची पुलिस के अधिकारी ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर कुछ कहा जा सकता है।