Jharkhand : दो दिन होने वाली है बहुत भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले दो दिनों में राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 से 4 दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 13 जून को दी। रविवार को रांची, गुमला, लोहरदगा सहित राज्‍य के कई इलाकों में काफी बारिश हुई।

14 एवं 15 जून

राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है।

16 जून

उत्तरी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। इस असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

17 जून

राज्‍य के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। हल्‍के दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।